फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2500 कबाब और 150 किलो मीटबॉल किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर के सफ़ाकदल और परिमपोरा इलाके में जांच के दौरान अधोमानक रंग इस्तेमाल करने पर 2,500 कबाब के साथ ही 150 किलोग्राम मीटबॉल (गुश्ताबा) को जब्त कर नष्ट कर दिया। नमूना को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसी तरह गांदरबल जिले के नागबल इलाके में गलत तरह से स्टॉक किए गए 250 किलोग्राम मांस को नष्ट किया गया। दो दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक हाल ही में काकापोरा (जिला पुलवामा) और खांडे कॉलोनी नौगाम (जिला श्रीनगर) में ऐसे दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गांदरबल जिले में दो खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रेताओं के खिलाफ गलत तरीके से भंडारण करने पर कार्रवाई की गई। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोषी पाए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थ विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके सूचना देने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें