फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमस्टे सुविधा वाला पहला पर्यटन गांव बना पंचैरी, लुत्फ उठाएं: जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में होमस्टे सुविधा के साथ तैयार हुए पहले पर्यटन गांव पंचैरी में सैलानियों को जाकर अनुभव हासिल करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पंचैरी के मीर गांव और सांकरी मंदिर की तस्वीरें साझा कर कहा कि पंचैरी में घास के गलीचों से भरे मैदान, ऊंचे पहाड़ और घने जंगल का सौंदर्य देखते ही बनता है। उधमपुर जिले के लिए यह पर्यटन गांव की तैयारी सराहनीय है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 75 गांवों को पर्यटन गांव बनाया जा रहा है। जिला जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगाें ने मिलकर पंचैरी में करीब 30 घरों में होमस्टे की सुविधा तैयार कर दी है। इसे दो दिन पूर्व ही मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने बड़े समारोह के दौरान लांच किया था। मंडलायुक्त के अनुसार पंचैरी में जिस तरह से होमस्टे की सुविधा दी गई है, अन्य तमाम जिलों को भी इस मॉडल पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें