फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हमले के बाद कश्मीर छोड़ने लगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर और जम्मू के बीच एनएच-44 को भी एकतरफा यातायात के लिए खोला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद हजारों पर्यटक कश्मीर छोड़कर जा रहे हैं। प्रशासन पर्यटकों की उनके गृह राज्यों तक सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों की वापसी को हृदयविदारक बताया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हमारे मेहमानों का घाटी से जाते देखना हृदयविदारक है। हम समझते हैं कि लोग क्यों जाना चाहते हैं। डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अतिरिक्त उड़ानें आयोजित करने के लिए काम कर रहे हैं। श्रीनगर और जम्मू के बीच एनएच-44 को भी एकतरफा यातायात के लिए खोला गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने प्रशासन को श्रीनगर और जम्मू के बीच यातायात को सुविधाजनक बनाने का निर्देश दिया है, ताकि पर्यटकों के वाहन जा सकें। यह व्यवस्थित तरीके से करना होगा, क्योंकि सड़क कुछ जगहों पर अभी भी ठीक नहीं है। हम फंसे हुए वाहनों को हटाने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अगले एक महीने के पैकेज भी रद्द हो रहे
वहीं, पर्यटन व्यापार से जुड़े लोगों ने बताया कि डर के कारण ज्यादातर पर्यटक घाटी छोड़ रहे हैं। श्रीनगर के ट्रैवल ऑपरेटर ऐजाज अली ने कहा, हमें पता है कि कश्मीर में पर्यटक आमतौर पर सुरक्षित रहे हैं, लेकिन ऐसी घटना के बाद उनसे रुकने की उम्मीद नहीं की जा सकती। रद्दीकरण की संख्या भारी है, लगभग 80 प्रतिशत। अगले एक महीने के पैकेज भी रद्द हो रहे हैं। कई वर्षों की मेहनत बेकार हो गई। अब पर्यटकों को फिर से कश्मीर लाने के लिए बहुत समझाने की जरूरत होगी। हालांकि, कुछ पर्यटक अभी भी हैं। महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक ने कहा, हमें डर नहीं लग रहा। अगर स्थिति ठीक रही, तो पहलगाम जाएंगे। पहले डर लगा था, लेकिन होटल स्टाफ ने सुरक्षित और सहज महसूस कराया।

एयरलाइंस से श्रीनगर मार्ग पर किराए में वृद्धि न करने को कहा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस से श्रीनगर मार्ग पर किराए में वृद्धि न करने को कहा है। एयरलाइंस ने टिकट रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ बैठक कर श्रीनगर मार्ग पर किराया वृद्धि के खिलाफ सख्त परामर्श जारी किया। एक आधिकारिक बयान में कहा कि एयरलाइंस को नियमित किराया स्तर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि इस संवेदनशील समय में किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े।
विज्ञापन


एयर इंडिया, इंडिगो ने की 30 अप्रैल तक पूर्ण रिफंड की पेशकश

एयर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए बुधवार सुबह 11:30 बजे और मुंबई के लिए दोपहर 12:00 बजे उड़ानें संचालित कीं। एयर इंडिया प्रतिदिन दिल्ली और मुंबई से श्रीनगर के लिए पांच उड़ानें संचालित करती है और 30 अप्रैल तक बुकिंग वाले यात्रियों के लिए मुफ्त पुनर्निर्धारण और पूर्ण रिफंड की पेशकश कर रही है। इंडिगो ने कहा कि श्रीनगर की स्थिति को देखते हुए उसने 30 अप्रैल तक यात्रा के लिए रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर छूट दी है। इसके अलावा 23 अप्रैल को दिल्ली और मुंबई से श्रीनगर के लिए एक-एक उड़ान संचालित की जा रही है। इंडिगो प्रतिदिन श्रीनगर को जोड़ने वाली 20 उड़ानें संचालित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें