गुलगाम। दक्षिण कश्मीर के गुलगाम के वातू अहर्बल क्षेत्र में बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलियों की आवाजें सुनी गईं।सूत्रों के अनुसार, विशेष सूचना पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम वातू अहर्बल क्षेत्र में बुधवार को एक कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। खोज के दौरान गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद क्षेत्र के चारों ओर सीमा को मजबूत कर दिया गया। जगह-जगह पर रोशनी का इंतजाम किया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। संवाद