फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे सैलानी

Sun, 28 Jun 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण खराब हुए मौसम के कारण पर्यटन क्षेत्र पर थोड़ा प्रभाव देखने को मिला था, लेकिन मौसम में सुधार के साथ ही शनिवार को डल झील शिकारों से खचाखच भरी दिखी। अच्छी खासी संख्या में बाहर से आए पर्यटक यहां के दिलकश नजारों के साथ-साथ सुहाने मौसम का लुत्फउठाते दिखे। पर्यटक को यहां के नजारे इतने लुभा रहे थे कि वह धरती का स्वर्ग कहलाए जाने वाले कश्मीर की प्रशंसा करते नहीं थके।
विज्ञापन


दिल्ली से घूमने आईं प्रतिभा कोहली जो कि दिल्ली के सरिता विहार से आई थीं अपने परिवार के साथ डल झील में तैरने वाले शिकारे की सवारी का लुत्फउठती दिखी। अमर उजाला से अपना अनुभव साझा करते हुए प्रतिभा ने बताया कि वह विदेश की सैर भी करके आई हैं लेकिन जो प्राकृतिक सुंदरता यहां देखने को मिलती है, उसकी तुलना किसी और के साथ नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि यहां के दिलकश नजारे और सुहाना मौसम उन्हें काफी लुभा रहा है। वहां मुंबई के धीरज पटेल ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को देख को भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि कश्मीर में ऐसा सुहाना मौसम मिलेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर सही में धरती का स्वर्ग है। पटेल ने कहा कि हर कोई एक बार जरूर कश्मीर घूमने आए।
विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अब्दुल रजाक ने बताया कि कश्मीर में पैदा हुई बाढ़ की स्थिति से एक गलत संदेश देश के अन्य हिस्सों में गया था। उन्होंने कहा कि वह पर्यटकों को यह संदेश देना चाहते हैं कि यहां घबराने वाली कोई बात नहीं है। कश्मीर घूमने आएं। लोग अपने आपको यहां सुरक्षित पाएंगे।

शनिवार का श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 5 डिग्री नीचे है जबकि न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें