फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में पर्यटन दिशा में अब बहुरेंगे दिन

Tue, 22 Dec 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन, शहरी विकास सहित अन्य परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पत्नीटॉप में प्रस्तावित रोप वे प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में विलंब न किया जाए।
विज्ञापन


साठ करोड़ की लागत वाली परियोजना न सिर्फ पत्नीटॉप, बल्कि पूरे जम्मू संभाग के पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस पर अमल में यदि कोई रुकावट है तो उसे प्राथमिकता से दूर किया जाए। मंत्री ने जम्मू शहर में पीरखो, महामाया मंदिर और बाहु फोर्ट को विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस तरह से राज्य के प्रवेशद्वार कठुआ जिले के पर्वतीय इलाकों में पर्यटन विकास की योजनाओं पर काम तेज किया जाना चाहिए।

उन्होंने जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी, स्थानीय निकाय निदेशालय और हाउसिंग बोर्ड के अधीन प्रस्तावित योजनाओं पर काम तेज करने की हिदायतें जारी कीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें