फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच पर्यटकों के लिए गुलमर्ग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीजन की बर्फबारी के साथ देश विदेश के पर्यटकों के लिए विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग तैयार है। विंटर टूरिज्म के तहत गुलमर्ग में पर्यटकों के लिए आगामी दिनों में कई गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इसमें व्हाइट क्रिसमिस, स्नो कार्निवाल, सूफी कार्यक्रम, जूनियर स्की चैंपियनशिप, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्नो खेलों की गतिविधियां आदि होंगी।
विज्ञापन

उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विंटर टूरिज्म की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विंटर टूरिज्म के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करने को कहा। अधिकारी होटलर, पौनी वाले, ट्रांसपोर्टरों, निजी खिलाड़ियों और अन्य हितधारकों के साथ विंटर टूरिज्म की गतिविधियों पर चर्चा के साथ तैयारियां करें। उन्होंने अधिकारियों से विंटर टूरिज्म के लिए जल्द कैलेंडर जारी करने को कहा। गुलमर्ग के लिए सीधी हेलिकॉप्टर और टैक्सी सेवा का प्रबंध किया जाएगा। सलाहकार ने श्रीनगर एयरपोर्ट, काजीकुंड और टंगमार्ग में पर्यटकों की कोविड टेस्टिंग को सुनिश्चित बनाने को कहा। एसडीएच टंगमार्ग में अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाए। पर्यटन आयुक्त सचिव सरमाज हफीज ने बताया कि गुलमर्ग कोविड मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें