फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधान परिषद् चुनाव में कड़े मुकाबले के आसार

Thu, 13 Apr 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
विधान परिषद की दो सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए पार्टियां इन दिनों निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पीडीपी और भाजपा के मध्य एमएलसी चुनाव के लिए हुए समझौते के आधार पर जम्मू संभाग की दो सीटों पर होने वाले मतदान के लिए पीडीपी उम्मीदवार अब्दुल क्यूम डार की एक सीट पर जीत लगभग तय है।
विज्ञापन


जबकि असली मुकाबला एक सीट पर ही होना है, जिसमें भाजपा उम्मीदवार विक्रम सिंह रंधावा और कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर बलवीर सिंह चुनाव मैदान में है। विधान परिषद की छह रिक्त सीटों में से चार पर निर्विरोध उम्मीदवारों के विजयी की घोषणा हो चुकी है। जबकि जम्मू संभाग की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और इसमें मतदान के माध्यम से जीत हार का फैसला होना है।

भाजपा पीडीपी के विधायकों की संख्या 58 है। 30 वोट हासिल कर अब्दुल क्यूम मुकाबला जीत लेंगे जबकि पीडीपी भाजपा के शेष 28 वोट रहेंगे। जबकि कांग्रेस व नेकां के भी 27 वोट है। ऐसे में निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता, इंजीनियर रशीद और सीर्पीआई के विधायक तारिगामी और विधायक हाकिम यासीन का वोट निर्णायक साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें