फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू छात्र संघ के पहले चरण का चुनाव कल, तैयारियां पूरी

Sat, 23 Sep 2017 10:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। पहले चरण में विभागीय स्तर पर सीआर/डीआर (एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य) के लिए चुनाव सोमवार को होगा। चुनाव आयुक्त प्रो. एमए मलिक ने बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। चुनाव की सारी प्रक्रिया संबंधित विभागाध्यक्ष पूरी कराएंगे।
विज्ञापन


निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रत्येक विभाग में एक आब्जर्वर तैनात किया गया है। प्रत्याशी की ओर से भी एक आब्जर्वर इस दौरान तैनात रहेगा।वोटिंग सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संबंधित विभागों में होगी। यूजी/पीजी और एमफिल/पीएचडी विद्यार्थियों के लिए अलग से बैलेट पेपर/बाक्स स्थापित होंगे।

इसके अलावा आफ साइट कैंपस और कांस्टिट्यूएंट कालेजों में (जहां एक साथ कई विषय हैं) 26 सितंबर को दो एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्यों का मतदान करवाकर उसी दिन नतीजों को स्टूडेंट वेलफेयर विभाग में भेजा जाएगा। इनमें चुने जाने वाले दो डीआर/सीआर सदस्य ही 6 अक्तूबर को दूसरे चरण के मुख्य चुनाव में छात्र संघ के प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों के पदों के लिए मतदान में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने लगाई है नतीजा घोषित करने पर रोक

चुनाव बेशक पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक कराए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव का नतीजा घोषित करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोर्ट में हाजिर वकील अनिल सेठी ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय मांगा था।

उन्हें 26 सितंबर तक का समय दिया गया है। यशोवर्धन सिंह और अन्य ने लिंगदोह समिति की सिफारिशाें के उल्लंघन को आधार बनाकर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें