फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से राहत नहीं: मंडी का टमाटर बाजार में पहुंचते ही लाल, जम्मू में 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा 

Mon, 22 Nov 2021 02:05 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। इन दिनों संभाग में टमाटर के दामों में अचानक अंतर आ गया है। मार्केट में सब्जी विक्रेताओं पर कोई निगरानी नहीं होने और रोजाना 70 फीसदी कम सप्लाई की वजह से टमाटर ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
टमाटर पैक करते मजदूर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर ने अपने साथ लोगों को भी लाल करना शुरू कर दिया है। मार्केट में सब्जी विक्रेताओं पर कोई निगरानी नहीं होने और रोजाना 70 फीसदी कम सप्लाई की वजह से टमाटर ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। पहले सप्लाई कम है और दूसरी कसर विक्रेता निकाल रहे हैं। कभी 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जम्मू की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी नरवाल में टमाटर 55 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन रिटेल में दुकानदार इसके 100 रुपये प्रति किलो वसूल रहे हैं। कहीं-कहीं पर 80 रुपये किलो भी जरूर बिक रहा है। दुकानदार कहते हैं कि वह मंडी से ही 80 रुपये किलो लेकर आ रहे हैं। जम्मू की नरवाल मंडी में रोजाना 15 से 18 ट्रक टमाटर की मांग रहती है।

पिछले कुछ दिन से जम्मू में पांच से छह ट्रक टमाटर की आपूर्ति हो रही है। इसका असर दाम पर पड़ रहा है। कभी टमाटर मंडी में ही 10 से 15 रुपये प्रति किलो बिकता था, लेकिन अब इसके दाम आसमान छू रहे हैं। अन्य सब्जियों के दाम भी मनमर्जी के वसूल जा रहे हैं। मटर रिटेल में 80 रुपये किलो, फुल गोभी 50 रुपये प्रति किलो, प्याज 50 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन

मंडी में सप्लाई भी कम आ रही है। पहले रोज के 15 से 18 ट्रक टमाटर आता था, जो अब छह से आठ तक आ रहे हैं। बाकी मंडी में टमाटर 55 से 60 रुपये ही प्रति किलो बिक रहा है। रिटेल में इतना महंगा क्यों बिक रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

- रमेश परिहार, पूर्व प्रधान, नरवाल फल-सब्जी मंडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें