फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक हालात: जम्मू-कश्मीर में मिले 3023 नए संक्रमित, 30 लोगों को लील गया कोरोना

Wed, 28 Apr 2021 07:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक एक दिन सबसे अधिक 30 लोगों ने बुधवार को संक्रमण के चलते दम तोड़ा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में 3023 संक्रमित मिले हैं। जिसमें 2034 मामले तो कश्मीर संभाग में पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तीस लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसमें 18 मरीज कश्मीर के हैं और शेष जम्मू संभाग के हैं।

 
श्रीनगर 951
बारामुला 246
बडगाम 199
पुलवामा 82
कुपवाड़ा 79
अनंतनाग 160
बांदीपोरा 59
गांदरबल 54
कुलगाम 145
शोपियां  59
जम्मू 499
उधमपुर 61
राजोरी 90
डोडा 27
कठुआ 87
सांबा 50
किश्तवाड़ 22
पुंछ 26
रामबन 71
रियासी 56

विज्ञापन

वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया है। जोकि गुरुवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के दायरे में प्रदेश के 11 जिलों को रखा गया है।

जिनमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, कुलगाम, पुलवामा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, रियासी और उधमपुर शामिल हैं। इसकी पुष्टि आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के सचिव सिमरनदीप सिंह ने की है।
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोविड से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में 3164 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 1030 और शेष 2134 कश्मीर से थे। 28 लोगों की मौत भी हुई। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 22283 तक पहुंच गए हैं।


ये भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: घरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट, रिफिल नहीं हो पा रहे सिलिंडर    
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, ब्लॉक दिवस दो सप्ताह के लिए रद्द, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की उपस्थिति पर रोक    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें