फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: इन 11 जिलों में लगा 84 घंटे का लॉकडाउन, जानिए कब से कब तक रहेगा प्रभावी

Wed, 28 Apr 2021 05:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। कोविड अस्पतालों में गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। इन सबको देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
11 जिलों में 84 घंटे का लॉकडाउन - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का एलान किया है। जोकि गुरुवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के दायरे में प्रदेश के 11 जिलों को रखा गया है।

विज्ञापन


जिनमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, कुलगाम, पुलवामा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, रियासी और उधमपुर शामिल हैं। इसकी पुष्टि आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के सचिव सिमरनदीप सिंह ने की है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोविड से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में 3164 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 1030 और शेष 2134 कश्मीर से थे। 28 लोगों की मौत भी हुई। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 22283 तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: घरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट, रिफिल नहीं हो पा रहे सिलिंडर    
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, ब्लॉक दिवस दो सप्ताह के लिए रद्द, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की उपस्थिति पर रोक    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें