इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम से विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की टीकाकरण और कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन की समीक्षा की थी। मुख्य सचिव ने कहा कि संक्रमित मामलों पर नियंत्रण के लिए कोविड परीक्षण, टीकाकरण और उपयुक्त कोविड व्यवहार पर जोर दिया जाए। जिला प्रशासन चिन्हित लक्ष्य समूहों में परीक्षणपर जोर दें। मुख्यसचिव ने लोगों से टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 36 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।