फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, प्रदेश में मिले 1965 नए संक्रमित

Thu, 22 Apr 2021 10:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर लगातार प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। गुरुवार को प्रदेश में 1965 नए संक्रमित मिले हैं। आठ मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले बुधवार को 2204 संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही तेरह लोगों की मौत भी हुई। श्रीनगर और जम्मू जिला संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है। संक्रमण का प्रसार बढ़ने के साथ रिकवरी दर कम हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है और इससे ज्यादा नुकसान भी हो रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार पिछले साल कोरोना मरीजों की मृत्यु की दर 1.38 फीसदी थी जबकि इस बार केवल अप्रैल में ही मृत्यु दर चार फीसदी रही है। कोविड मामलों की ग्रोथ रेट 8.12 फीसदी दर्ज हो रही है। ऐसे में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रतिदिन करीब 40 हजार टेस्ट प्रदेश में किए जा रहे हैं। इसमें दस हजार आरटीपीसीआर और तीस हजार एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। सभी अस्पतालों में टेस्ट की व्यवस्था है। 

रेमिडिसिवर की प्रदेश में कमी नहीं
अटल डुल्लू ने बताया कि जम्मू कश्मीर में रेमिडिसिवर का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं। हालांकि केंद्र सरकार की स्वास्थ्य निर्देशावली के तहत आगे से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को शेयर के हिसाब से मिलना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आपदा में सनसनीखेज अपराध: बैंक में पीपीई किट पहन घुसे आतंकी, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे    

ये भी पढ़ें- अब नए वातावरण में सांस ले रहा है दशकों से आतंकवाद से पीड़ित जम्मू-कश्मीर, ये रिपोर्ट खुश कर देगी    

विज्ञापन

कोरोना के यूके वेरिएंट के जम्मू में 28 मामले

प्रदेश में कोविड के यूके वेरिएंट के 28 मामले अब तक मिल चुके हैं। यह सभी मामले जम्मू संभाग में ही मिले हैं। कश्मीर में यूके वेरिएंट का कोई मामला नहीं है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने इसका खुलासा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें