फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में मिले 3848 नए संक्रमित, 43 मरीजों की हुई मौत

Fri, 21 May 2021 08:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की रफ्तार कम होती तो दिख रही है लेकिन मरने वालों की संख्या चिंता का सबब है। इसके साथ ही प्रदेश में ब्लैक फंगस ने भी पांव पसार लिए है। प्रदेश में इस बीमारी के चलते एक मौत हुई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3848 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 2406 मरीज कश्मीर संभाग और शेष मरीज जम्मू संभाग में पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के चलते 43 लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में 27 मरीज जम्मू संभाग के हैं।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में ब्लैक फंगस का शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मेडिकल कॉलेज जम्मू(जीएमसी) में शुक्रवार को 40 वर्षीय मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुआ था। प्रदेश में हुई पहली मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू, डॉ शशि सूदन ने बताया कि मरीज पिछले दो दिनों से निगरानी में था। आज दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मरीज हाल ही में कोविड-19 को मात देकर ठीक हुआ था। इसके बाद वह अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित था। इस बीच पता चला है कि मृतक पुंछ जिले का रहने वाला था। जिसे 19 मई को भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है

वहीं कोरोना से जंग के लिए जीएमसी के आपातकालीन चिकित्सा विभाग में 100 बेड का अतिरिक्त प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही चोपड़ा नर्सिंग होम में भी 100 बेड की सुविधा शुरू कर दी गई है। पिछले दो दिनों में 200 बेड की क्षमता बढ़ाई गई है। इस बीच डीआरडीओ के 500 बेड के कोविड अस्पताल के लिए 313 पदों पर नियुक्ति होगी। अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए भर्ती होगी। इसके लिए जीएमसी ने विज्ञापन जारी किए हैं। 
विज्ञापन

राज्य सरकार लगातार बेडों की क्षमता बढ़ाने में जुटी हुई है। इसके तहत ही चोपड़ा नर्सिंग होम व इमरजेंसी ब्लॉक में बेड बढ़ाए गए हैं। अगले कुछ दिनों में डीआरडीओ का 500 बेड का अस्पताल भी शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं, जीएमसी ने डीआरडीओ अस्पताल में अनुबंध के आधार पर 313 पदों की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में कहा है कि प्रारंभ में एक साल के लिए नियुक्ति होगी। अधिकतम तीन साल तक सेवा में बने रह सकते हैं।

मेडिकल अफसर के 35 पदों के लिए साक्षात्कार 24 मई को सुबह 11 बजे जीएमसी के कमेटी रूम में होगा। इसके साथ ही नर्सिंग सुपरवाइजर के 16, जूनियर स्टाफ नर्स के 195, फार्मासिस्ट के 47, लैब टेक्नीशियन के 12 व एक्स-रे टेक्नीशियन के आठ पदों पर भी भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन 23 मई तक किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें