उपराज्यपाल की पत्नी और प्रदेश की प्रथम महिला नीलम सिन्हा ने शनिवार को जीएमसी में कोविड वैक्सीन ली। इसके साथ उन्होंने कमर में दर्द की शिकायत पर सीटी स्कैन और एमआरआई करवाया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी। इस दौरान पहली महिला के साथ आर्थो विभाग के एचओडी और अन्य संबंधित डॉक्टर रहे। उनकी मौजूदगी में जीएमसी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वह शाम तीन बजे आकर दो घंटे तक अस्पताल में रहीं।