फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, मिले 1005 नए संक्रमित, देखें जिलेवार आंकड़े

Sat, 10 Apr 2021 06:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • श्रीनगर और जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित
  • प्रदेश में मौजूदा कोविड मृत्युदर 1.48 फीसदी है
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को प्रदेश में 1005 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें श्रीनगर और जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित हैं। संक्रमण का प्रसार बढ़ने के साथ रिकवरी दर कम हुई है। 

विज्ञापन


मार्च के शुरू में यह दर 97.7 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 94 फीसदी आ गई है और इसमें लगातार गिरावट हो रही है। इसी तरह मार्च के शुरू में प्रदेश में कोविड सक्रिय मामलों की दर सिर्फ 0.65 फीसदी रह गई थी जो मौजूदा 4.48 फीसदी तक पहुंच गई है।

जम्मू कश्मीर में मौजूदा कोविड मृत्युदर 1.48 फीसदी है। हालांकि, मार्च के मुकाबले इसमें थोड़ी गिरावट है। नए संक्रमित मामलों के साथ इन सभी दरों में तेजी से गिरावट आ रही है। मार्च के शुरू में जम्मू कश्मीर में कुल 126504 मामलों पर 829 ही सक्रिय मामले थे। हालांकि, मार्च में मृत्युदर 1.54 फीसदी था। रिकवरी दर में गिरावट के साथ सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य और प्रदेश प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद 

विज्ञापन

देखें जिलेवार आंकड़े

 
श्रीनगर 492
बारामुला 93
बडगाम 25
पुलवामा 31
कुपवाड़ा 14
अनंतनाग 32
बांदीपोरा 5
गांदरबल  3
कुलगाम 8
शोपियां  3
जम्मू 183
उधमपुर 17
राजोरी  2
डोडा  2
कठुआ  20
सांबा 11
किश्तवाड़ 0
पुंछ  2
रामबन  4
रियासी 58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें