फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, 461 नए संक्रमित मिले, चार की मौत

Thu, 01 Apr 2021 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार तेज होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 461 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 100 जम्मू और 361 कश्मीर संभाग में मिले हैं। इसके साथ जम्मू में एक और कश्मीर में तीन मौतें भी हुई हैं।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण आज से शुरू हो गया। प्रदेश में सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए अस्पतालों में पहुंचे। इसके लिए बुधवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग तैयारियों और केंद्रों से समन्वय बनाने में जुटा रहा।

ये भी पढ़ें- आतंकी हमले के लिए बुरखे का सहारा: तीनों आतंकियों की हुई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के जिला उपयुक्त एजाज असद ने बताया कि श्रीनगर ज़िले में कुल 76 कोविड़ वैक्सिनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिनकी क्षमता 8600 प्रतिदिन की है जो बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज से श्रीनगर में 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीन की शुरुआत हो चुकी है। लोगों से अपील है कि वह आगे आएं और वैक्सीन लगवाएं। वहीं एक डॉक्टर ने बताया कि पहले दिन 278 लोगों को श्रीनगर में वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें