फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर, आज से बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

Mon, 03 Nov 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की गई है। सोमवार की शाम से जहां राज्य के विभिन्न मैदानी क्षेत्रों में हलकी और मध्यम दर्जे की बारिश होगी, वहीं कश्मीर घाटी के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हलका हिमपात होने का अनुमान है।
विज्ञापन


नवंबर के पहले हफ्ते में रियासत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रियासत के मौसम में बारिश के साथ बदलाव आ रहा है। इसका असर रविवार दोपहर बाद से ही दिखने लगा। जम्मू, उधमपुर और चिनैनी क्षेत्रों में हलके बादल छाने लगे थे। किसानों को इस मौसम के गड़बड़ होने की संभावना से चिंता बढ़ी है।

मौसम श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के मुताबिक रियासत में सोमवार की शाम से मौसम खराब होगा। पांच नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच घाटी के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में जहां हलके  हिमपात की संभावना है, वहीं राज्य के जम्मू तथा अन्य मैदानी इलाकों में हलकी और मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें