पूरे प्रदेश में शुक्रवार से शराब पांच फीसदी ज्यादा दाम पर मिलेगी। शराब दुकानों का नया ठेका लेने वाले सिर्फ तीन से चार लोगों ने ही औपचारिकता पूरी की हैं, इसके कारण बड़ी संख्या में दुकानें बंद रहेंगी। पुराने दुकानदारों का लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो गया।
करीब 97 फीसदी ऐसे दुकानदार हैं ज औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए हैं। बता दें कि इस बार सरकार ने लाइसेंस की दर 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है।
आबकारी आयुक्त किशोर कुमार का कहना है कि मौजूदा दुकानदारों के पास 31 मार्च तक का ही लाइसेंस है। नई दुकानों में से अभी तक कुछ लोगों ने ही दस्तावेज जमा किए हैं। जैसे जैसे यह लोग औपचारिकताएं पूरी करते जाएंगे विभाग नए लाइसेंस जारी करता जाएगा।
बता दें कि इस बार 279 दुकानों की नीलामी की गई है। 28 दुकानों का नीलामी होने के बाद भी पैसा जमा नहीं हुआ। इस वजह से इनकी नीलामी दोबारा होगी। इस बार 51 नई दुकानें खोली जा रही हैं। इससे पहले 228 दुकानें पूरे प्रदेश में खोली गई थीं।
दुकानों के बाहर मारामारी
31 मार्च तक ही दुकानों के खुलने को लेकर वीरवार दुकानों के बाहर शराब खरीदने वालों की भीड़ दिखी। शराब लेने के लिए मारामारी रही।