राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू एयरपोर्ट से आतंकी शाहिद नवीद को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वह पुंछ का निवासी है और जम्मू-कश्मीर गजनवी बल आतंकी संगठन का हिस्सा है। पकड़े गए आतंकी को जल्द ही जम्मू कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिली है। एक बड़े ऑपरेशन में एसओजी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के आतंकी को भी पांच अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक पिस्तौल, आठ कारतूस और एक लाख 13 हजार रुपये की नगदी भी मिली थी। आतंकी की पहचान मलिक उमैद अब्दुल्ला निवासी यारीपोरा, कुलगाम के रूप में हुई थी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराने पर राजनीति गरमाई, सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने