फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल का जम्मू बंद आज

Fri, 18 Jul 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासती सरकार पर श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शनिवार को जम्मू बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


विहिप के प्रदेशाध्यक्ष लीला करण शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि साजिश के तहत बालटाल में यात्रियों की सेवा में लगे लंगर वालों पर हमले किये गए है और लंगर स्थलों पर तोड़ फोड़ और लूटपाट के अलावा यात्रियों पर हमले किए गए है। विहिप इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। शनिवार को जम्मू बंद का आह्वान किया गया है।

उनका कहना है कि विहिप ने सभी सामाजिक, धार्मिक, सियासी संगठनों से बंद को समर्थन की अपील की है। बजरंग दल के प्रवक्ता राजेश शर्मा का कहना है कि बजरंग दल भी जम्मू बंद को समर्थन देगी।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के महासचिव कविंद्र गुप्ता का कहना है कि बालटाल में अमरनाथ यात्रियों और लंगर वालों पर हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता चाहती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें