फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए पहली रिहर्सल आज

Wed, 27 Aug 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू के चौदहवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दीक्षांत समारोह स्थल जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में कड़ी सुरक्षा के बीच विद्यार्थियों ने पूर्वाभ्यास किया। समारोह के लिए बुधवार को पहली रिहर्सल होगी। इसके लिए कोर कमेटियों ने समन्वय स्थापित कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह ग्यारह बजे एकेडमिक प्रोसेशन की रिहर्सल शुरू होगी। फुल ड्रेस रिहर्सल 29 अगस्त को होगी। एकेडमिक प्रोसेशन के बाद सभागार की तैयारियों की रूपरेखा के आधार पर रिहर्सल होगी। चेयर की स्थिति तथा इसकी श्रेणी व रूट को व्यवस्थित भी किया जाएगा।

अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। बता दें कि वर्ष 2013 के मेडल होल्डरों में 132 विद्यार्थी इस समारोह में राष्ट्रपति के हाथों  सम्मान ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल जोरावर सिंह सभागार में पहली सितंबर को राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। निमंत्रण पत्रों का वितरण विश्वविद्यालय पहले से ही शुरू कर चुका है।


वहीं, मंगलवार को भी कई दफ्तरों में निमंत्रण पत्र पहुंचे। इसके चलते उन विभागों के अधिकारियों का उत्साह बढ़ता नजर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें