फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने जीना किया मुहाल, बिजली संकट भी समस्या

Sat, 20 Sep 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव आने के बजाए गरमी और उमस ने फिर से दुश्वारियों का दौर शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन से न सिर्फ तापमान का स्तर सामान्य से ज्यादा चल रहा है बल्कि उमस का पैमाना भी दिन ब दिन बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बीते दिन की तरह ही शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गरमी के अहसास को बढ़ाने में उमस ने भी कसर नहीं छोड़ी।

गुरुवार को आर्र्दता का पैमाना जहां 64 फीसदी रिकॉर्ड किया गया था वहीं शुक्रवार को यह स्तर बढ़कर 67 फीसदी पहुंच गया। यही वजह रही कि दिन के साथ शाम और रात तक में उमस ने जीवन को हलकान कर दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह से ही गरमी का अहसास होना शुरू हो गया। दिन चढ़ा तो तेज धूप और उमस ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। नतीजतन दोपहर से लेकर शाम तक मौसम ने पसीने से तरबतर कर दिया।

उधर गरमी की आग में बिजली का संकट घी का काम कर रहा है। शहर सहित आसपास के इलाकों बिजली की आपूर्ति खासी प्रभावित चल रही है। कहीं वोल्टेज कम है तो कहीं पर ट्रांसफार्मर की खराबी से लोगों का बुरा हाल है।

रोजाना अलग इलाकों से लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर बिजली संकट दूर करने की मांग कर रहे हैं। कुल मिलाकर गरमी और बिजली संकट ने जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें