जम्मू। त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय में किसान मोर्चा के अध्यक्ष सरबजीत सिंह जोहल ने सिंधु जल संधि को को रद्द करने के फैसले पर किसान नेता नरेश टिकैत के बयान की निंदा की।
किसान नेता ने कहा कि जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश शोक में है। पाकिस्तान के साथ केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि रद्द कर दी है। ऐसे में किसान नेता नरेश टिकैत का यह कहना कि इससे वहां के किसानों की खेती को नुकसान होगा,बेहद निंदनीय है। यह बयान देशद्रोही व दुख पहुंचाने वाला है। उनके इस बयान से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। ब्यूरो