फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiffin Bomb : भद्रवाह बाजार में टिफिन बम की आशंका से अफरातफरी, खोजी कुत्ते ने किया था इशारा

Sat, 13 Aug 2022 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Tiffin Bomb : बाजार में टिफिन बॉक्स संदिग्ध अवस्था में पड़ा देख नागरिकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्ते को मौके पर बुलाया गया। खोजी कुत्ते ने टिफिन बॉक्स को सूंघकर इसमें विस्फोटक होने का इशारा किया।
विज्ञापन
भद्रवाह file pic - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भद्रवाह के सेरी बाजार चौक पर शुक्रवार की देर रात टिफिन बम की आशंका से अफरातफरी की स्थिति रही। बाजार में टिफिन बॉक्स संदिग्ध अवस्था में पड़ा देख नागरिकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्ते को मौके पर बुलाया गया। 

विज्ञापन


खोजी कुत्ते ने टिफिन बॉक्स को सूंघकर इसमें विस्फोटक होने का इशारा किया। इसके तत्काल बाद पूरे इलाके और आसपास के मार्केट को खाली करा लिया गया। आसपास के क्षेत्र को सील करते हुए किसी को भी उस इलाके में जाने से रोक दिया गया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो डिब्बा खाली निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें