फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान आज से, LG ने उच्च अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Sat, 13 Aug 2022 12:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आमजन से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि गौरवशाली भविष्य की तरफ बढ़ने के लिए अमृत काल खंड स्वर्णिम अवसर है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा ना है। इसकी शुरुआत शनिवार से हो रही है। शुक्रवार को अभियान को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला उपायुक्तों एवं अन्य उच्च अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इससे पहले शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर की मशहूर डल झील में तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आमजन से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि गौरवशाली भविष्य की तरफ बढ़ने के लिए अमृत काल खंड स्वर्णिम अवसर है।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और अपने लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए प्रदेश सहित देशभर में विभिन्न समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों का व्यक्तिगत जुड़ाव बनाने में भी मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें