Tiffin Bomb : बाजार में टिफिन बॉक्स संदिग्ध अवस्था में पड़ा देख नागरिकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्ते को मौके पर बुलाया गया। खोजी कुत्ते ने टिफिन बॉक्स को सूंघकर इसमें विस्फोटक होने का इशारा किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भद्रवाह के सेरी बाजार चौक पर शुक्रवार की देर रात टिफिन बम की आशंका से अफरातफरी की स्थिति रही। बाजार में टिफिन बॉक्स संदिग्ध अवस्था में पड़ा देख नागरिकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्ते को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
खोजी कुत्ते ने टिफिन बॉक्स को सूंघकर इसमें विस्फोटक होने का इशारा किया। इसके तत्काल बाद पूरे इलाके और आसपास के मार्केट को खाली करा लिया गया। आसपास के क्षेत्र को सील करते हुए किसी को भी उस इलाके में जाने से रोक दिया गया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो डिब्बा खाली निकला।