फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में चोरी हुई एटीएम मशीन बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बैंक की एटीएम मशीन चोरी मामले में पुलिस ने चोरी हुई मशीन बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ नामजदगी रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीपीओ मागाम सैयद फयाज अहमद ने बताया कि पुलिस के पास जम्मू-कश्मीर बैंक की हरदू अबुरा, मागाम शाखा के मैनेजर की ओर से शिकायत आई थी कि 20 और 21 अक्तूबर की दरमियानी रात को अज्ञात लुटेरों द्वारा एटीएम मशीन ही लूट ली गई। मशीन में 8,09,100 रुपयों की नकदी थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद जांच के दौरान अपरधियों के नाम सामने आने पर उन्हें दबोचा गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूला और पुलिस को 5,03,000 रुपये की नकदी लौटा दी।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने बताया कि इन अपराधियों की निशानदेही पर एक टाटा मोबाइल, एक वेगन-आर और एक लोहे की रॉड बरामद की गई है जिसे जुर्म को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था।

गौरतलब है कि मामले में आरपीसी की धारा 457, 380 के अंतर्गत एफआईआर 171/2016 दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस द्वारा अपराधियों की शिनाख्त कनिहामा बडगाम के मंजूर सोफी और यासिर शेख के साथ साथ मजहामा बडगाम के आरिफ मीर के तौर पर की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें