फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना ने कुपवाड़ा में तीन आतंकियों को उतारा मौत के घाट, 597 अब भी बाकी

Sat, 18 Aug 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। दो आतंकी पीओके भाग निकले। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


टंगधार सेक्टर में तैनात सेना के जवानों ने शाम साढ़े चार बजे एलओसी पर संदिग्ध हलचल देखी। इस दौरान उन्होंने पाया कि पांच आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने ललकारा तो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकियों को मार गिराए जाने की सेना ने पुष्टि की है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार दो आतंकियों के वापस पीओके भागने की सूचना है। फिर भी पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यदि कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहा हो तो उसे ढूंढ निकाला जाए।
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। 

सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें