फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां एमएलसी के घर आतंकी हमला, पुलिस पोस्ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 18 Aug 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने नेकां एमएलसी के घर पर शनिवार को हमला किया। पुलिस पोस्ट पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। आशंका जताई जा रही है कि वे हथियार लूट की नीयत से आए थे, लेकिन पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई से भाग खड़े हुए। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


जिले के चित्रागाम इलाके में नेशनल कांफ्रेंस एमएलसी शौकत अहमद गनई के घर पर तैनात पुलिस गारद को आतंकियों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसका जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे की है। यह राइफल स्नेचिंग की कोशिश हो सकती है, जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम बना दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें