फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से तीन जवान शहीद, एक घायल

Sat, 03 Feb 2018 04:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
avalanche - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के मछिल सेक्टर में हुए हिमस्खलन की घटना में 3 जवान शहीद हो गए। इस घटना में एक जवान भी घायल हो गया है जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। एलओसी के करीब वाले इलाकों में जवानों को हिमस्खलन से सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मछिल सेक्टर की सोना पंडी गली (एसपीजी) में शुक्रवार दोपहर को 21 राजपूत की एक पोस्ट हिमस्खलन का निशाना बन गई। इस घटना में सेना के 4 जवान बर्फ के नीचे दब गए।

खबर मिलते ही सेना की अवलांच रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी चार जवानों को बर्फ के नीचे से निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि बर्फ के नीचे काफी देर तक दबे रहने के चलते एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य जवानों ने श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन


हालांकि एक जवान का अभी कुपवाड़ा के ड्रगमुला सेना अस्पताल रेफर किया गया जहाँ उसका इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गौरतलब है कि शहीद जवानों की पहचान हवलदार कमलेश कुमार, नाईक बलबीर और सिपाही राजिंदर के तौर पर हुई है।जबकि घायल जवान की पहचान सिपाही बिपिन के तौर पर हुई है। हालांकि नाम आधिकारिक रूप से अभी सांझे नहीं किये गए हैं।
 

विज्ञापन

पहले भी कई बार हो चुकी हैं हिमस्खलन की घटना

इससे पहले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करीब साधना टॉप पर दो हिमस्खलन की घटनाओं के चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दो लोगों को जिंदा भी बचा लिया गया था, जिसमें एक आठ साल का बच्चा भी शामिल था।

दक्षिण कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में भी हिमस्खलन में सेना के तीन जवानों शहीद हो गए थे। जबकि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुई हिमस्खलन की एक अन्य घटना में एक स्वीडिश नागरिक की मौत हो गई और एक को जिंदा बचा लिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें