फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन जवान शहीद, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, आतंकी लॉन्च पैड किए तबाह

Thu, 01 Oct 2020 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/पुंछ
विज्ञापन
सेना ने किए आतंकी लॉन्च पैड तबाह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

एलओसी पर कुपवाड़ा व पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन जवान शहीद हो गए। पांच अन्य घायल हैं। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। सेना ने लीपा वैली में आतंकियों के लॉन्च पैड और पाक सेना के कई पोस्ट को तबाह कर दिए हैं। 

विज्ञापन


सेना की इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिकों के घायल और कई आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे और छोटे-बड़े हथियारों से फायरिंग की। दोपहर करीब एक बजे तक गोलाबारी जारी रही।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहीद जवानों में 15 सिख लाई का हवलदार कुलदीप सिंह और 8 जैक राइफल्स का राइफल मैन शुभम शर्मा शामिल हैं। हालांकि, सेना ने शहीद जवानों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जबकि घायलों की पहचान आठ जैक राइफल्स के नायब सूबेदार इशर दास, राइफल मैन गौरी सिंह, हवलदार दिनेश और 15 सिख लाई के सिपाही संदीप सिंह के तौर पर हुई है।

वहीं, पुंछ जिले के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार की रात पाकिस्तान की ओर से की गोलाबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। वे पंजाब के लोहा खेड़ा गांव के रहने वाले थे। एक अन्य घायल जवान वरिंदर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना की ओर से करनैल सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद वीरवार को दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव भेज दिया गया। सेना के अनुसार तीनों बहादुर थे। उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

पुंछ में पिछले महीने 47 बार तोड़ा सीजफायर

पुंछ में पाकिस्तान पिछले पांच दिनों से लगातार गोलाबारी कर रहा है। सितंबर महीने में 47 बार उसने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पांच सितंबर को राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। दो सितंबर को केरी सेक्टर में गोलाबारी में एक जेसीओ शहीद हो गए थे। 

पाकिस्तान ने दागे 120 एमएम के गोले
पाकिस्तान की ओर से पुंछ में 120 एमएम के गोले दागे गए। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना इन क्षेत्रों में आतंकियों को घुसपैठ कराने की मंशा से गोलाबारी कर रही है। कुछ वर्ष पूर्व तक गुलाम कश्मीर से पाकिस्तानी सेना के सहयोग से आतंकी आसानी से घुसपैठ करने में सफल हो जाते थे। मगर अब भारतीय सेना की इन क्षेत्रों में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था और आतंकियों की घुसपैठ को नामुमकिन कर देने के बाद पाक सेना बौखलाहट में भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी कर रही है।
विज्ञापन

आईबी पर भी पाकिस्तान ने की गोलाबारी

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी की। बुधवार रात साढे़ नौ बजे से लेकर वीरवार तड़के साढे़ तीन बजे तक पाकिस्तानी 25 चिनाब रेंजर्स ने करोल पंगा चौकी से बीएसएफ की करोल मात्रयां और करोल कृष्णा चौकी को निशाना बनाया।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों में भी इस गोलाबारी का पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। गौर हो कि सीमा पर सुरक्षा बांध बनाने का कार्य दोबारा शुरू किया गया है। इससे प्रभावित करने के लिए पाकिस्तानी सेना रात को लगातार गोलीबारी कर रही है। इसके अलावा गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कराने की भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें