फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तस्करी के तीन प्रयास विफल...26 पशुओं को बचाया, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने चिंगस क्षेत्र में गोवंश पशुओं के अवैध परिवहन के तीन अलग-अलग प्रयासों को विफल कर दिया है। कार्रवाई में 26 पशुओं को मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

चिंगस पुलिस चौकी की टीम ने टाटा मोबाइल वाहन को श्रीनगर की ओर 11 गोवंश पशुओं को अवैध रूप से ले जाते हुए आरोपी को पकड़ा। चालक बलबीर कुमार पुत्र मोहिंदर पॉल निवासी चिड़की और उसके सहयोगी नियाज़ अहमद पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी नौशेरा को गिरफ्तार कर किया है।
गश्त के दौरान पुलिस चौकी चिंगस के पुलिस टीम ने केरी रोड पर एक नाका लगाया था तभी दो टाटा मोबाइल गाड़ियों को बिना वैध अनुमति के 15 पशुओं को अवैध रूप से ले जाते हुए रोका गया। आरोपी रणजोत सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी नारियां और मुख्तियार अली पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी अन्यतपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें