फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में भीषण सड़क दुर्घटना: रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक अंजाम, ट्रक से टकराई कार; तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के पास तड़के एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर में हरियाणा के तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जम्मू के नगरोटा क्षेत्र के जगती-कारली इलाके में सुबह करीब 2:15 बजे हुआ।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार एक कार की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने उपचार के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें