फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: चिनाब नदी में गिरे तीन लोग, चार महीने के मासूम की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 19 Apr 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

किश्तवाड़ के मुगलमैदान इलाके में चिनाब नदी के किनारे पैर फिसलने से तीन लोग तेज बहाव में बह गए, जिसमें दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू के दौरान 4 महीने के बच्चे को भी निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ के मुगलमैदान इलाके में रविवार दोपहर चिनाब नदी के किनारे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें दो महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 4 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नदी किनारे पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

काफी तलाश के बाद बच्चे को भी नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें