फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पल्ली गांव में चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राड़ी ब्राह्मणा पुलिस का मामले को सुलझाने का दावा
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने बीते शनिवार गांव पल्ली में हुई चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसमें चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म को कबूल कर लिया है। इसके चलते सोना खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर गांव पल्ली के तीन युवकों की संदेह के आधार पर रैकी शुरू की। इसके बाद उनके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया। कॉल डिटेल को भी खंगाला गया। इसमें चोरी से संबंधित इनपुट फोन से बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने ढाई लाख रुपये में सोने के आभूषण बेचने की बात कबूल ली। उन्होंने पुलिस को सोना खरीदने वाले सुनार के बारे में भी बताया। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी पल्ली के रहने वाले हैं और सुनार विजयपुर का है।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि शनिवार को पल्ली निवासी गणेश शर्मा के घर चोरी हुई थी। पूरा परिवार शादी में गया था। चोरों ने छह तोले सोना और 60 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें