फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद स्टोरों में पहुंची चीनी

Thu, 10 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के राशन के स्टोरों में चीनी पहुंच गई है। हालांकि पिछले तीन महीने से बाजार भाव से चीनी खरीदने को मजबूर राशन कार्ड धारकों को अब भी वितरण का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग जम्मू के निदेशक जीएस चिब का कहना है कि राशन कार्ड धारकों के लिए राशन की चीनी सीएपीडी गोदामों में पहुंच गई है। अब जन वितरण प्रणाली के तहत इसे वितरित करने का क्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

हालांकि राशन डीलर्स एसोसिएशन जम्मू के प्रधान प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि सितंबर महीने के बाद राशन कार्ड धारकों को राशन की चीनी नहीं मिली है।

उनका कहना है कि राशन डीलरों ने अक्तूबर महीने के राशन की चीनी की राशि एडवांस में विभाग को जमा करवा रखी है। इसके बावजूद चीनी नहीं मिलने के बाद नवंबर और दिसंबर माह की राशि जमा नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन


अब विभाग को चाहिए कि वह अक्तूबर महीने की चीनी का कोटा शीघ्र जारी करे, ताकि राशन कार्ड धारकों को चीनी हासिल हो सके। उनका कहना है कि विभाग अब तक नवंबर महीने का आटे का कोटा शीतकालीन राजधानी में पूरा नहीं कर पाया है। बैकलॉग खत्म होने के बाद ही डीलर दिसंबर महीने का राशन एडवांस जमा करवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें