फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरकानूनी तरीके से चल रहे तीन मोबाइल टावर सील

Wed, 24 Jun 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के राजस्व विंग की टीम ने बुधवार को शहर में चल रहे गैरकानूनी तरीके के साथ चल तीन मोबाइल टावर सील कर दिए हैं। इसके साथ ही अवैध होर्डिंग और बोर्ड भी उतार दिए गए हैं। नगर निगम कमिश्नर सौजन्य शर्मा के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त (राजस्व) सुबह मेहता ने मोबाइल टावरों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों को सूचना मिली कि तीन निजी मोबाइल कंपनी के टावर बिना अनुमति के ही चल रहे हैं। एसीआर ने मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही पाई गई। एसीआर के नेतृत्व वाली टीम ने एक्सटेंशन-3 वसंत विहार, त्रिकुटानगर में रिलायंस कंपनी का टावर सील किया। इसके अलावा प्लाट नंबर 107 सेक्टर 7 गली नंबर चार नानक नगर में एयरटेल और रिलायंस कंपनी के टावर सील किए गए हैं।

एसीआर मेहता के मुताबिक बिना अनुमति ही इन्हें आपरेट किया जा रहा था। जांच करने के बाद तीनों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने शहर के अलग-अलग स्थान पर लगाए होर्डिंग और बोर्ड उतार दिए हैं। एसीआर ने लोगों को निर्देश दिए हैं कि निगम की जानकारी के बिना कोई भी कार्य न करें, वरना निगम कार्रवाई करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें