पहले चरण के विधानसभा चुनाव से ठीक चार दिन पहले आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने आतंकी साजिश को नाकाम बनाते हुए तीन विदेशी आतंकियों को मार गिराया।
आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पार्टी पर हमला करने में की वारदात में पांच से छह आतंकी शामिल थे। पर अन्य फरार हो गए। देर शाम आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ले ली।
हिजबुल के ऑपरेशनल कमांडर बलीगुद्दीन ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को दिए बयान में बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला संगठन के विशेष गुरिल्ला स्क्वायड द्वारा अंजाम दिया गया है। साथ ही उसने आने वाले दिनों में हमलों में तेजी आने की भी भी चेतावनी दी।