फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा मुठभेड़: सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने शनिवार दो और आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद हुए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शुक्रवार की देर शाम से जिले के लोलाब इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर अबू उसामा के मारे जाने के बाद उसके दो साथी दर्दपुरा गांव निवासी शाह जमान के घर में छिप गए थे।

सेना की 28 आरआर और पुलिस ने रात भर घर को घेरे रखा। शनिवार की सुबह 18 आरआर और एसओजी के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया। इसके बाद एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई।
विज्ञापन


एक आतंकी के पास से ह‌थ‌ियार भी बरामद

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए मोर्टार का इस्तेमाल करना पड़ा। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

आतंकियों से तीन एके-47 राइफलें और अन्य हथियार बरामद किया गया है। गौरतलब है कि यह ऑपरेशन शुक्रवार देर शाम उस समय शुरू हुआ था।

जब सेना की 28 आरआर और पुलिस के एसओजी ने एक सूचना के आधार पर इलाके का घेराव किया। तलाशी के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई और कुछ ही देर बाद अबू उसामा को ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान लोगों ने क‌िया प्रदर्शन

माना जा रहा है कि उसामा 3 से 4 आतंकियों के उस ग्रुप का सदस्य था जो करीब छह महीने पहले घुसपैठ करने में सफल हुए थे और लोलाब के जंगलों में पनाह लिए थे।

जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों ने सेना, पुलिस के जवानों और वाहनों पर पत्थरबाजी की।

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी और आंसू गैस का प्रयोग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें