फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा से 27 लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2016 09:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
नोट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 लाख रुपये बरामद किए। ये सभी 500 और 1000 के नोट थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर बीती रात सफापोरा इलाके में नाका लगाया गया था। इस दौरान गुजरने वाली गाड़ियों की तलाशी ली गई। एक मारुति आल्टो (जेके 15-5969) की तलाशी के दौरान 27 लाख रुपये बरामद किए गए।

कार सवार रेशीपोरा इलाके के तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रुपये आए कहां से और रात में इसे कहां ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें