फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्राल में तेंदुए के तीन शावकों को बचाया, मां की तलाश जारी

विज्ञापन
त्राल में ​मिले तेंदुए के तीनों शावकों को वन कर्मियों ने सुर​क्षित जगह पहुंचाया। स्रोत : संवाद।
विज्ञापन
वन्यजीव संरक्षण विभाग ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले में स्थित त्राल के लुरगाम इलाके में तेंदुए के शावकों को बचाया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन्यजीव विभाग की टीम ने तीनों स्वस्थ शावकों को एक नजदीकी वन्यजीव देखभाल केंद्र में रखा है। विशेषज्ञ पशु चिकित्सक और वन्यजीव विशेषज्ञ तीनों पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। टीम शावकों की मां की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

वन्यजीव संरक्षक सुहैल वागे ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये शावक हाल ही में अपनी मां से बिछड़े हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना को लेकर आशंका बढ़ गई है। सूचना मिलने पर एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई और सावधानीपूर्वक देखभाल के बाद शावकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
इस बीच, मादा तेंदुए का पता लगाने के प्रयास जारी है। माना जा रहा है कि वह उसी जंगल में घूम रही है। अधिकारी ट्रैंक्विलाइज़र उपकरणों और निगरानी तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह मानव बस्तियों के लिए कोई खतरा पैदा किए बिना सुरक्षित स्थान पर रहे। लुरगाम और आसपास के इलाकों के निवासियों से सतर्क रहने और तेंदुए के दिखने पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें