फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी की छात्राओं ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
 प्रतियोगिता में शामिल हुई खिलाड़ी शिक्षकों व कोच के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज और योग सहित विभिन्न खेलों में अंडर-19 बालिकाओं के लिए मंगलवार को अंतर विद्यालयीय क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी आशा देवी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं को समग्र विकास में शारीरिक गतिविधि के महत्व पर बल देते हुए समर्पण उत्साह और अनुशासन के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अशोका कुमारी, देविंदर कौर, अरुण देव सिंह, जसवंत सिंह, जसविंदर कौर, संजीव सिंह, किरना देवी, गौतम कुंडल, सपना देवी, सेहर अख्तर, विकास वर्मा, साहिल शर्मा सहित अधिकारियों की टीम ने मैचों का संचालन किया।
विज्ञापन


परिणाम अंडर-19 लड़कियां

कबड्डी: गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने हायर सेकेंडरी स्कूल अघार जित्तो को 3-2 से हराया।

खो-खो: गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने हायर सेकेंडरी स्कूल अघार जित्तो को तीन अंकों से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें