फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बम धमाके में 24 साल जेल में रहने के बाद तीन कश्मीरी युवक निर्दोष करार, पहुंचे घर

Thu, 25 Jul 2019 01:18 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

साल 1996 में लाजपत नगर बम धमाकों के मामले में 24 साल से जेल में बंद तीन कश्मीरी नागरिकों को दिल्ली हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट ने निर्दोश करार देते हुए रिहा कर दिया।  

विज्ञापन


यह लोग जयपुर और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे। बुधवार को वह अपने घर पहुंचे तो घर वालों की आंखें आंसुओं से भर आईं।

लतीफ अहमद शमसावरी को काठमांडू से पकड़ा गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस सेल में रखा गया। लतीफ का कहना है कि उसे यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब आजाद है। इसके बाद हमें जयपुर पुलिस ने अपने पास रखा। 

आरोप लगाया कि हम लोग लाजपत नगर बम धमाकों में शामिल हैं। लतीफ का कहना है कि कई निर्दोष कश्मीरी जयुपर की जेल में बंद है जिनको किसी न किसी तरह के मामले में रखा हुआ है।
विज्ञापन


लतीफ के घर पहुंचने पर उसका परिवार आंसुओं में डूब गया। नमछाबल का रहने वाला मिर्जा हुसैन और हसानाबाद का रहने वाला मुहम्मद अली भट्ट भी जेल से छूट कर आए। ये भी इसी मामले में जेल में थे। तीनों के घर पहुंचने पर परिवार ने खुशी मनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें