अलग-अलग जगह से एक महिला सहित तीन लोग बेहोश मिले हैं। इनमें से एक महिला और एक व्यक्ति बस स्टैंड इलाके से मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति प्रतापगढ़ इलाके से बेहोश मिला है। पुलिस ने दोनों को जीएमसी अस्पताल में पहुंचाया। महिला के होश में आने के बाद उसकी पहचान हो गई, जबकि अन्य दोनों होश में नहीं आए हैं।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को इंदिरा चौक के नजदीक आयुर्वेदिक अस्पताल के नजदीक पलांवाला निवासी सुषमा देवी बेहोशी की हालत में मिली। जांच में सामने आया कि महिला चक्कर आने की वजह से वहां पर गिर गई थी। होश आने पर देखा तो वह अस्पताल में थी। साथ ही महिला को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।
दूसरी ओर बस स्टैंड इलाके में ही एक बेहोश मिला है। उसकी कोई पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। इसी तरह प्रतापगढ़ इलाके में एक व्यक्ति बेहोश मिला है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।