फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा से पुलिस ने जैश के धमकी भरे पोस्टर के साथ तीन को किया गिरफ्तार, घाटी में फैला रहे थे अशांति

Sat, 21 Sep 2019 08:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टर के साथ पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अवंतीपोरा के लाधू गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस (कश्मीर क्षेत्र) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि लाधू में पुलिस ने स्थानीय लोगों को धमकाने और भयभीत करने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वे जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टरों को प्रचारित करने में शामिल हैं। 

आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गत पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों द्वारा स्थानीय नागरिकों को धमकाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हाल में कहा था कि पुलिस आतंकवादियों से नागरिकों को होने वाले खतरे के प्रति सचेत है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रभावी उपाय किए गए हैं। पिछले एक माह में आतंकियों से सहानुभूति रखने वाले दो दर्जन से ज्यादा स्थानीय लोगों को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें