फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट की दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी

Wed, 01 Nov 2017 10:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकुटा नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक स्पेयर पार्ट की दुकान में चोरों ने धावा बोला, जहां से चोर तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये ले उड़े। शिकायतकर्ता रवि कुमार ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की मध्य रात उसकी दुकान में चोरी हुई। मंगलवार को पीड़ित दुकानदार ने नरवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है। बुधवार देर रात भी पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही थी। चोरी की इस घटना से ट्रांसपोर्ट नगर के अन्य व्यापारियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी बड़ी घटना है। ऐसी घटना किसी भी व्यापारी के साथ हो सकती है। चोरों की तलाश जल्द कर पैसों को बरामद किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें