फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने जेल सुपरिंटेंडेंट को दी जान से मारने की धमकी, कार फूंकी

Sun, 26 Mar 2017 04:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कार को लगाई आग - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर की बारामुला जेल के सुपरिंटेंडेंट को आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के हूफरू गांव स्थित सुपरिंटेंडेंट के घर में चारदीवारी फांदकर घुसे असलहाधारियों ने उनके मौजूद न रहने पर पुत्र तथा एक रिश्तेदार को उठा लिया।
विज्ञापन



दोनों को उनकी कार में लेते गए और कुछ दूरी पर उतारने के बाद बीच सड़क गाड़ी फूंक दी। इसके बाद फायर करते हुए भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि सुपरिंटेंडेंट अब्दुल समद के घर दो असलहाधारी जबरन घुस गए। उन्होंने उनके विषय में पूछताछ की। घर पर मौजूद न होने पर परिवार वालों को धमकी दी कि वे जेल में सख्ती बरतते हैं। इस वजह से वे उन्हें मारने के लिए आए हैं।

इसके बाद असलहाधारियों ने उनके पुत्र आशिक तथा रिश्तेदार बिलाल को घर पर मौजूद कार में जबरन बैठा लिया। उन्हें असलहाधारियों ने चाडूरा के दौलतपोरा में उतार दिया। इसके बाद वे कार नेवा रोड के क्रालचेक की ओर ले गए। कुछ दूरी पर उन्होंने बीच सड़क कार को जला डाला। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें