फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठन ने कश्मीर घाटी में फिर लगाए पोस्टर, मोबाइल टावर हटाने की धमकी

Thu, 01 Sep 2016 07:15 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा के बीच आतंकियों द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाने और वीडियो जारी करने का सिलसिला जारी है। इस बार आतंकियों ने घाटी से मोबाइल टॉवर हटाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में आतंकियों ने उन लोगों के घरों के सामने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए हैं जिनके घरों या जमीनों पर बीएसएनएल या अन्य कंपनियों के टावर लगे हुए हैं।

पुलिस ने धमकी भरे पोस्टरों के मिलने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार ये पोस्टर लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी समूह के नाम से पोस्टर जारी किए गए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि अगर टावरों को नहीं हटाया गया तो उनमें आग लगा दी जाएगी। वहीं हिजबुल ने ऐसे किसी किसी संगठन के वजूद से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उपद्रवियों ने त्राल में BSNL के टावर में लगाई थी आग

आतंकी - फोटो : Demp Pic.
बीते मंगलवार को ही दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बीएसएनएल टावर में आग लगा दी गई थी। डडसारा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में लगे टावर की मशीनरी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। संचार सेवा भी बाधित है।

वहीं कश्मीर में कुछ दिन पहले ही कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की धमकी दी गई थी। पुलवामा में कश्मीरी पंडितों के हाल कैंप के बाहर लश्कर-ए-इस्लाम नामक संगठन ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए थे। 

इसमें चेताया गया था कि कश्मीरी पंडितों तथा आरएसएस के एजेंटों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इजराइल की तर्ज पर बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें